बागपत, जुलाई 3 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे में दबंगई का मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसे कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा टटीरी निवासी राजीव कश्यप ने बताया कि उसका भाई कर्मवीर उर्फ भीम काम से वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि एक कार सवार ने उसे टक्कर मारने की कोशिश की। जब कर्मवीर ने इसका विरोध किया, तो कार चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बस अड्डे पर युवक पर धारदार हथियार से हमला इसके बाद कार सवार युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कर्मवीर के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभी...