गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जान से मारने की नीयत रखते हुए कार से टक्कर मारने के मामले में एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव कन्हेई निवासी मयंक उर्फ मक्कू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर ली है। इस आरोपी पर गुरुग्राम में जान से मारने की धमकी देने का एक मामला पहले से दर्ज है। शनिवार को एक युवक ने थाना सेक्टर-40 में शिकायत दी थी कि शनिवार की रात को वह व उसका दोस्त चंचल व दो अन्य साथ रेवाड़ी से गुड़गांव आए थे। खाना खाने के लिए सेक्टर-45 के एक रेस्तरां में चले गए। वहां पर उसके गांव के रहने वाले मयंक और ललित थे। सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद मयंक और ललित से किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। इसके बाद वह, उसका दोस्त चंचल और एक अन्य साथी पैदल गांव कन्हेई की तरफ चल दिए। पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.