बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना के ग्राम बरौलीआजम निवासी गुलाब पुत्र शिवशरन ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि ई रिक्शा में बैठकर गांव आ रहे थे। कैरी बस स्टाप के पास विपरीत दिशा से आयी चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर दिया। रिक्शा में बैठी पत्नी ममता के बाएं पैर, हाथ, सिर में चोट आयी है। तहरीर में गाड़ी मालिक का नाम सुनील बताया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.