गाज़ियाबाद, जून 22 -- -विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में कार चालक और उसके साथियों ने की वारदात -पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना का विवरण गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार में कार से टक्कर मारने का विरोध करने पर चालक ने महिला के पैर पर कार चढ़ा दी। इसके बाद साथियों को बुलाकर दंपति के साथ मारपीट की। दंपती के मुताबिक, आरोपियों ने पर्स, मोबाइल और सोने की चेन भी लूट ली। विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिद्धार्थ विहार स्थित एपेक्स द क्रेमलिन सोसाइटी के सोनल सिंह पति राज रंजय सिंह के साथ बाजार गईं थीं। पति दूसरी दुकान पर चले गए। पत्नी सब्जी खरीदकर उनके पास जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उनके पैर पर चढ़ गई, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। सोनल के मु...