कार से टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो युवक घायल
हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड में यू टर्न ले रही एक कार से स्कूटी सवार दो युवक टकरा गए। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक देवलचौड़ की ओर स्कूटी से जा रहे दो युवकों की टक्कर गंगू ढाबे के पास यू टर्न ले रही कार से हो गई। हादसे में अर्जुन मौर्य (19) और सैफ खान (20) घायल हो गए। दोनों के चेहरे और पैर पर हल्की चोटें आईं। कार सवार दोनों को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि दोनों युवक खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.