इटावा औरैया, मार्च 29 -- रविवार को पैसों के विवाद में दबंगों ने फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने कार से बाइक में टक्कर मारी, फिर भाग रहे भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। नगला लालमन निवासी राजीव यादव ने रम्मपुरा निवासी विमलेश से 30 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस न मिलने पर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। रविवार को विमलेश के बेटे अंकित और रौक्सी बाइक से ऊसराहार आए थे और वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किशनी-बिधूना मार्ग पर सरला गेस्ट हाउस के पास राजीव यादव, उसका पुत्र प्रयांसू, सुनील और पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.