बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात कार से टकराने के बाद ट्रॉली पलट गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। परिवार उझानी के बसौमा से भात लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से इस्लामनगर के समदपुर जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बरातघर के कर्मचारियों के सहयोग से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद कार सवार लोग गायब हो गए। उधर घायलों को रुदायन सीएचसी भेजा गया। मृतकों के घर कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.