पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप ने पहले कार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद एकत्र भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची। हंगामा बढ़ते देखकर अफसरों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट,सीओ सिटी और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार सवार घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पिकअप चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का जाम भी लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे टनकपुर हाईवे पर पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। पिकअप चालक पिकअप पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे जाकर पलट गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.