प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर तरदहा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास कार के बाइक से टकराने से अंतपुर निवासी 41 वर्षीय विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बार कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...