सोनभद्र, मार्च 3 -- रेणुकूट। स्थानीय नगर में सोमवार की सुबह व्यस्ततम क्षेत्र बस स्टैंड के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक रोडवेज बस को स्टार्ट करने केलिए लोगों ने धक्का दिया। धक्का देने से जैसे ही बस स्टार्ट हुई ब्रेक फेल होने के कारण सामने खड़ी कार से टकरा गई। संयोग अच्छा था कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज संयोग था कि बस की चपेट में कार आई। यदि कोई राहगीर या दुकानदार बस की चपेट में आ जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.