कार से टकराई नील गाय, बाल बाल बचे तीन लोग
हापुड़, जून 23 -- क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट नील गाय के सामने आने से कार सवार तीन लोग बाल बाल बच गए। हालांकि घटना में नील गाय की मौत हो गई है। पुलिस ने नील गाय के शव को सुरक्षित स्थान पर दबा दिया है। सोमवार की सुबह को बाबूगढ़ निवासी सुनील अपने साथी नितेश और अखिल के साथ कार से सवार होकर सिंभावली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के निकट पहुंचे तो अचानक जंगल से निकल कर आई नील गाय उनकी गाड़ी के सामने आ गई। जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर होने से नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित अल्टो कार मोबाइल दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला हादसे में कार सवार तीनों लोग बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क किनारे करते हुए मृतक नील गाय को सुरक्षित स्थान पर दबा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.