बस्ती, मई 1 -- कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास अचानक कार से नीलगाय टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम रुधौली थानाक्षेत्र के भेलसा निवासी अबुतलहा, अखलाख अहमद व अखिल धनघटा थानाक्षेत्र के पौली गांव में शादी समारोह से कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग लालगंज थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। यह नीलगाय सीधे कार से टकरा गई। इस टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार अबुतलहा को हल्की चोटे आई, जबकि दो अन्य सवार बाल बाल बच गए। घायल को स्थानीय चिकित्सक ने इलाज के बाद घर भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नीलगाय लंगड़ाते हुए गन्ने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.