संवाददाता, जून 2 -- UP News : जरा सोचिए कि आप सुबह-सुबह शहर के बाहर एक नदी के ऊपर पुल से गुजर रहे हों। उस वक्त वहां ट्रैफिक न के बराबर हो और तभी आप किसी को पुल से नदी में छलांग लगाते देखें। ऐसा ही कुछ मंगलवार को गोरखपुर के एक शख्स के साथ हुआ जिसने खजनी थाना क्षेत्र के छताईं पुल से सुबह-सुबह 21 साल की एक लड़की को आमी नदी में छलांग लगाते देख। उस शख्स ने तत्काल कार रोकी और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ऐक्शन शुरू हुआ। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और तैराक युवकों की मदद से लड़की की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर में एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर में लड़की का शव नदी से बरामद कर लिया गया। आमी नदी में छलांग लगाकर जान देने वाली लड़की की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र की हरनहीं चौकी अंतर्गत सैरों गांव के रहने वाले राजेश यादव की...