कार से घेरकर लूटने वाले गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। देवरिया थाना क्षेत्र से एसटीएफ ने कार से घेरकर बाइक सवार राहगीरों को एनएच पर लूटने वाले गैंग के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। धरा गया विकाश कुमार पांच साल पुराने लूट के मामले में फरार चल रहा था। विकाश कुमार साहेबगंज के शिवनगर का रहने वाला है। वह सात मई 2021 को साहेबगंज में मोतिहारी के युवकों को कार से घेरकर लूटपाट की थी। आरोपित के पास से एक मोबाइल और 6200 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज और करजा थाना में लूट सहित तीन कांड दर्ज हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विकाश कुमार देवरिया थाना क्षेत्र में छिपा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.