कार से खींचकर युवक को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
महाराजगंज, मई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की सरेराह पिटाई का मामला सामने आया है। कप्तानगंज मार्ग स्थित नहर कॉलोनी गेट के पास कार सवार युवक को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर घसीटते हुए बेरहमी से पीट दिया। करीब दस मिनट तक चली इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे नहर कॉलोनी गेट के पास सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही हो रही थी। यह भी पढ़ें- महराजगंज के शाहरुख पर हमला, युवकों ने कार से खींचकर पीटा; बीच सड़क गुंडागर्दी से राहगीर सन्न इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.