श्रावस्ती, जून 10 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। सड़क पार कर रहे एक बालक को कार ने कुचल दिया। इसके कारण बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पोते की मौत की खबर सुन कर बीमार चल रहे बाबा की थी सांसे थम गईं। परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार सदमें में है। थाना हरदत्तनगर गिरंट के काशीपुरवा निवासी 10 वर्षीय प्रभु यादव पुत्र जनार्दन यादव बुधवार सुबह घर से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच नानपारा बदला मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- घर जा रहे बच्चे को कार ने रौंदा, मौत वहीं पोते की मौत की खबर सुन कर 80 वर्षीय प्रभु के बाबा अवधराम यादव ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अवधराम यादव काफी दिनों बीमारी के चलते परेशान थे। किन्तु पोते की मौ...