लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनौरा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक अंधे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झिनौरा गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल यादव के पुत्र पद्दू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार पद्दू यादव सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि पास में खेल रहे बच्चों को भी जोरदार झटका लगा। हालांकि बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल पद्दू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.