उन्नाव, फरवरी 24 -- अचलगंज। सिलाई सीखने गई एक दलित किशोरी को वाहन सवार दो लोग मुंह में कपड़ा डाल उसे अपहृत कर ले गए। काफी देर तक उसे गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे और बाद में आजाद मार्ग से शुक्लागंज जाने वाली रोड पर ले जाकर पीड़िता को उतारकर भाग खड़े हुए। थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बंथर गांव स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सिलाई सीखती है। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह नौ बजे सिलाई सीखने गई थी। इसी दौरान वह ब्यूटी पार्लर से बटन लेने के लिए बाहर निकली। किशोरी के मुताबिक, वहां से थोड़ी दूरी पर मिले काली गाड़ी ने आकर ओवरटेक किया। उसमें से उतरे एक युवक ने चेहरे पर कपड़ा डालते हुए कार के अंदर खींच लिया। गाड़ी आजाद मार्ग चौराहे से शुक्लागंज की ओर ले जाकर 500 मीटर अंदर उतार कर भाग गए। किशोरी ने सड़क पर आकर किसी प्रकार अपने परिजनों को फोन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.