मधुबनी, मार्च 31 -- मधुबनी। नगर पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर इनोवा कार से किया 783 लीटर शराब जब्त कर लिया। गिलेशन बाजार के पास शराब की खेप पकड़ा गया। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया कि शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस गिलेशन बाजार के आसपास गश्त शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन वह पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इन्द्रजीत सिंह उर्फ सोनू है। वह लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान कार से 675 लीटर नेपाली देशी शराब एवं 108 लीटर बीयर बरामद किया गया। कार एवं शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के आलावा तस्करी में शामिल अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की ...