अमरोहा, मार्च 28 -- नौगावां सादात, संवाददाता। 70 वर्षीय वरिष्ठ बसपा नेता और समाजसेवी नूर अब्बास राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर के बाहर कार से उतर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। रेफर किए जाने पर परिजन उन्हें नोएडा ले गए थे, जहां प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान नूर अब्बास राणा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों के अलावा कस्बे में कोहराम मच गया। समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शुक्रवार को शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक नूर अब्बास राणा बसपा के संस्थापक सदस्य थे। इसके अलावा वह नौगावां सादात ताजिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के अलावा अंजुमन-ए-आब्दिया के अध्यक्ष भी थे। परिवार में पत्नी महजबीन फातिमा, बड़ी बेटी कशी बतूल और सायमा और बेटा रेहान अब्बास और छोटा बेटा आजम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.