मेरठ, जनवरी 30 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एनएएस कॉलेज के बाहर गुरुवार को दिनदहाड़े छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज से बाहर निकलते ही कार सवार नकाबपोशों ने दो छात्रों को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। लाठी और बेल्ट से किए हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित छात्रों की पहचान अरुण और हर्ष के रूप में हुई है, जो एनएएस कॉलेज में बीए प्राइवेट के छात्र हैं। दोनों छात्र गुरुवार को कॉलेज में प्राइवेट परीक्षा का फॉर्म भरने पहुंचे थे। फॉर्म भरने के बाद जब वह कॉलेज से बाहर निकले तो पीछे से एक कार रुकी। कार से पांच से छह नकाबपोश उतरे और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों छात्रों को बीच सड़क घेर लिया और लाठी-बेल्ट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों युवकों के सिर और आंख पर चोट आई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.