लखनऊ, अप्रैल 7 -- मोहनलालगंज। संवाददाता नीब करौली बाबा के दर्शन कर नैनीताल से लौट रहे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की कार मोहनलालगंज कस्बे में एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहे ई रिक्शा से टकरा गई। कार सवार युवकों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। कार मरम्मत के नाम पर पैसे मांगे। चालक ने रुपये देने से मना किया तो ई-रिक्शा में रखे गैस सिलेंडर में से दो गैस सिलेंडर कार में रखकर भाग निकले। ई-रिक्शा चालक ने कार का नम्बर नोट कर लिया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की आरसी में दर्ज मोबाइल नम्बर से कार मालिक से सम्पर्क किया।हरदोई के अतरौली निवासी मोहन यादव मोहनलालगंज के एक इंस्टीट्यूट में ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार की दोपहर वह चार एलपीजी सिलेंडर भरवाने मोहनलालगंज आया था। मौरावां मार्ग के पास नैनीताल से लौट रहे छात्रों की कार टकरा गई। ...