नोएडा, जनवरी 1 -- नोएडा। बदमाशों ने इंजीनियर का कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में दो मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, पेन कार्ड और 2500 रुपये थे। घटना चार दिसंबर की है। ग्रेटर नोएडा बिसरख निवासी विनय कुमार शाम 5.30 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट जा रहे थे। पर्थला गोल चक्कर के पास दो युवकों ने कार का शीशा खटखटाकर पैर पर पहिया चढ़ने की बात कही। ध्यान भटकाकर उन्होंने कार में रखा बैग चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.