मथुरा, अगस्त 12 -- धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में भागवत मंदिरम में आचार्य बद्रीश की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा को सफल बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़‌ ने कहा कि सरकार, न्यायालय और मुस्लिम समाज के पास 4 महीने का समय है। यदि इन चार महीनों में कोई शांतिपूर्ण निर्णय नहीं हुआ तो 6 दिसंबर को धर्मयोद्धा कार सेवा करके अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने 6 दिसंबर की कार सेवा के लिए अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि 6 दिसंबर को लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कार सेवा में भाग लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण एवं महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि हमने राम जन्मभूमि के ल...