कार सेवा: चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहा पुलिस-पीएसी बल
मथुरा, अगस्त 10 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को कार सेवा कर पूजन करने की घोषणा को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन व 18 सेक्टर में विभक्त कर सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता कर दी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पीएसी बल तैनात रहा। ड्रोन से निगरानी की गयी। सोशल मीडिया पर खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। इस दौरान अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। बताते चलें कि श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने चार जुलाई को घोषणा की थी कि वह नौ अगस्त यानी रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा कर पूजन करेंगे। इसके बाद हिन्दूवादी संगठन और संत-महंतों से समर्थन मिलने लगा। इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सोशल मीडिया पर हिन्दूवादी संगठनों के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचने की आशंका के दृष्टिगत ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.