कार सीखने गाड़ी दुकान में घुसी, किशोर घायल
सोनभद्र, मई 31 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार देर रात कार चलाने का अभ्यास कर रहे एक किशोर की लापरवाही भारी पड़ गई। अनियंत्रित कार सड़क पार कर एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। महुली गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता शनिवार रात करीब 10:45 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण स्थित महुली खेल मैदान में एक युवक अपने तीन चार दोस्तों के साथ कार चलाना सीख रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभ्यास के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार तेज गति से अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए सीधे शिवम की दुकान में जा घुसी। हादसे में शिवम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.