श्रावस्ती, मार्च 2 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। भयापुरवा गांव पास भिनगा की ओर से जा रहे बाइक सवारों पर कार सवारों ने असलहे से फायर कर दिया। जिसमें एक के पैर तो दूसरे के हाथ में गोली लगी और दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिरसिया थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी सुनील दत्त त्रिपाठी (35) पुत्र कृपाराम सोमवार सुबह अपने गांव के ही निवासी अर्जुन गोस्वामी (40) पुत्र सुन्दर के साथ बाइक से भिनगा आया था। जहां से दोपहर में दोनों वापस घर लौट रहे थे। भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भयापुरवा गांव के पास पहुंचते ही कुछ कार सवारों ने सामने से कार से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक समेत गिर गए। इसके बाद कार से उतरे दो हमलावरों ने असलहा निकालकर दोनों पर फायर कर दिया। असलहे से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.