हाथरस, फरवरी 6 -- -सादाबाद के गांव समदपुर का रहने वाला था मृतक -इकलौते पुत्र की हत्या से परिवार में मचा कोहराम -हत्या में सादाबाद क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के नाम की चर्चा हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव बढ़ार के पास गुरुवार को दिनदहाड़े कार सवार सेना के जवान की हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक सादाबाद के ही गांव समदपुर का रहने वाला था और एक मुकदमे में कोर्ट से तारीख कर कार से आगरा लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सादाबाद के गांव समदपुर के मूल निवासी 27 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह आगरा में ईएमई विंग में चालक के पद पर तैनात था। अपनी पत्नी निधि और बेटे के साथ आगरा कैंट स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। गुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.