बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाने के दुल्ला पुरवा मजरा पौहार निवासी दीपक पुत्र रामनरेश ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को शाम आठ बजे वह कार से अपने रिश्तेदारों के साथ मौसी के घर गया। गाड़ी खड़ी करते हुए गांव चुन्नू व चौकी महेश लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। मारपीट में दीपक, फूल सिंह, तिजिया को चोंटे आईं। पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.