लखनऊ, फरवरी 27 -- डालीगंज पुल से सरेराह 11 माह की बच्ची और उसके मामा को कार सवार पांच लोगों ने अगवा कर लिया। मोहल्ले के दो युवक पहले बाइक पर बैठाकर डालीगंज लाए। फिर कार सवार तीन अज्ञात ने जबरन बैठा लिया। शोर मचाने पर कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर धमकाया। बच्ची को छीनकर मामा के हाथ-पैर बांध दिए। करीब तीन घंटे तक आरोपी उन लागों को कार से गोमतीनगर में घुमाते हुए धमकाते रहे। अपहृत के हाथ से खून निकलता देख अपहरणकर्ता पक्का पुल के पास छोड़कर भाग निकले। अपहृत की बहन ने मदेयगंज थाने में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डालीगंज निवासी अधिवक्ता शशि सिंह ने बताया कि बीती 25 फरवरी की दोपहर भाई दीपांशु 11 माह की भांजी कूहू को गली में खिला रहा था। इसी दौरान बादशाह जी बाग निवासी मुकुल उर्फ आर्यन कश्यप और हर्षित बाइक से वहां आया और दीपांशु को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.