कार सवार लोगों ने तीन को पीटा
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ। इंदिरानगर के अमराई गांव निवासी आनंद कुमार यादव ने सात लोगों पर उन्हें व उनके दो दोस्तों को पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आनंद ने बताया कि 24 जून की रात करीब 8:30 बजे वह दोस्त शुभम और सर्वेश के साथ सेंट्रल अकादमी चौराहे के पास से जा रहे थे। तभी वहां सात लोग आए और उनसे राहुल राजपूत और संदीप को पीटने की बात कही। आनंद का आरोप है कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपियों ने उन्हें और दोस्तों को पीट दिया। आरोपियों ने उनकी एसयूवी भी तोड़ी दी और भाग निकले। यह भी पढ़ें- छात्र की फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़, रिपोर्ट इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.