बागपत, मार्च 12 -- बिनौली। बिनौली फजलपुर सुंदरनगर मार्ग पर दो युवकों ने कार सवार युवक को रोककर मारपीट करके जान से मारने की कोशिश की हैं। पीड़ित ने थाने पर नामदर्ज मुकदमा दर्ज कराया है। फजलपुर के जयंत शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह 9 मार्च की रात को बिनौली से अपनी कार में सवार होकर घर वापस आ रहा था, जैसे ही वह मार्ग पर बिनौली से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुचा तो गांव के ही अंकित और रोजूदीन ने जबरन उसे रोक लिया और गाली गलौज कर करके मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की तो वह किसी तरह से उनसे जान बचाकर भागा उन्होंने उसे कारवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। घायल जयंत को ईलाज के लिये सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा कर ली गयी हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.