फरीदाबाद, मार्च 18 -- पलवल। काशीपुर गांव के पास एक युवक की हत्या कर शव को खेत में डाल दिया गया। अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चलसका है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। हसनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुर्जन का नंगला (हाफजाबाद) निवासी मोरमल का छोटा भाई 45 वर्षीय सहरु 16 मार्च की दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी कार लेकर किसी से हसनपुर गया था। शाम करीब 5:00 बजे सहरू ने अपने बेटे सुहान को फोन पर बतायाा था कि काशीपुर गांव के पास कुछ लोगों ने काशीपुर के पास घेरकर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही सहरू का बेटा सुहान और भतीजा शोएब काशीपुर जा पहुंचे। वहां सड़क किनारे सहरू की गाड़ी खड़ी मिली और वहां गेहूं के खेत में सहरू खून से लथपथ घायल अवस्था में में पड़ा था। इस...