कार सवार युवकों से मारपीट, फायरिंग में चार पर मुकदमा
इटावा औरैया, जून 25 -- बसरेहर। थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नगला नैनसुख निवासी अवनीश उर्फ बल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम वह अपने रिश्तेदार रामकरण उर्फ काका के साथ कार से गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव के मोड़ पर अभिषेक उर्फ रावण, सुगीत यादव, अतुल और दया ने अपने साथियों के साथ उनकी कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.