गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सोहना के आंबेडकर चौक से रायपुर की तरफ नाकाबंदी के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने एक आल्टो कार को रोका। कार सवार दो युवकों के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रोजकामेव के गांव कोराली निवासी तलहा और हलान के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...