गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने वेव सिटी क्षेत्र में कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे तीन देसी पिस्टल बरामद की गई। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ऋषिक त्यागी,पवन कुमार और आदित्य राय हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस वेव सिटी इलाके में इकला गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवकों के पास से तीन देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि पिस्टल उन्होंने कुछ दिन पूर्व मरियम नगर निवासी प्रिंस और संजय नगर निवासी गोलू से खरीदी थीं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह इन लोगों से पिस्टल व तमंचे खरीद चुके हैं। यह इनके पिस्टल व तमंचे खरीदकर ज्यादा दामों पर अन्य जगह बेच देते हैं। शुक्रवार को भी यह तीनों पिस्टलों को अच्छे दामों पर बेचने के लिए ही जा रहे थे। पुलिस ने तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.