बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता रोडवेज बस स्टैंड में कार सवार युवक व उसमें बैठे परिवार के अन्य लोगों पर दबंगों ने हमला कर दिया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोबाइल भी टूट गया।नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी अजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च को सुबह सवा चार बजे वह अपनी कार से रोडवेज बस स्टैंड गए थे। रोड में खड़ी स्कार्पियो को हार्न देकर हटने को कहा। इस पर कार सवार दबंग भड़क गए। कार में ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे का शीशा टूटने के बाद हमलावरों ने अंदर बैठे युवक व उसके भाइयों पर हमला किया। इससे सभी को गंभीर चोंटे आईं। जान बचाकर किसी तरह निकल पाए। दबंगों की मारपीट करते फोटो व वीडियो भी बनाया है। हमले में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पुलिस ला...