अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। घटना 23 फरवरी की थी। थाना क्षेत्र के गांव धनौरी माफी निवासी ब्रजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बेटा जतिन व उसका दोस्त निशांत कुमार, निवासी गांव सदरपुर, अपनी कार से रजबपुर किसी काम से गए थे। काम निपटाकर जब दोनों वापस गांव लौट रहे थे, तो झनकपुरी में अरुण के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे प्रियांशु पुत्र दीपक कुमार, निवासी हाफिजपुर, ने उन्हें जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। हमले में ब्रजपाल सिंह का बेटा और उसका दोस्त बाल-बाल बच गए। पूरी घटना वहां लगे एक सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस...