गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड-एक में ट्यूशन पढ़ाकर घर जा रही शिक्षिका के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। कार सवारों ने शिक्षिका को जबरन कार में बैठाने का भी प्रयास किया। युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी तो आरोपियों ने उनका पीछा भी किया। घटना 13 अप्रैल की है, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 15 अप्रैल की रात में मुकदमा दर्ज किया है।ज्ञान खंड में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह अभय खंड-दो में ट्यूशन भी पढ़ाती हैं। 13 अप्रैल की दोपहर पर बच्चों को पढ़ाकर लौट रही थी तो हेरिटेज इमारत के पास एक कार उनके निकट आकर रुकी। कार में बैठे तीन युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवकों ने उन्हें कार में बैठने को कहा। एक युवक जबरन उन्हें बैठाने के लिए कार से नीचे उतरा। उन्होंने वहां से भाग...