बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कार सवार महिलाओं से हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू और हथियारों के बल पर महिलाओं से लाखों रुपए के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद भयभीत परिवार सीधे दिल्ली पहुंचा और अगले दिन आकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है और जांच कर रही है। दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी शगुफ्ता पुत्री शरीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात्रि परिवार कार से जहांगीराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा से अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था, महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। तभी रास्ते में कोहरे के चलते गांव जटवाई और 11 मिल के पास कार के ड्राइवर ने शीशा साफ करने के लिए कार रोकी। जैसे ही उसने शीशा साफ शुरू किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.