हाथरस, अप्रैल 29 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पंत चौराहे पर सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव थोक कमल सोनई निवासी बृजेश कुमार पुत्र बच्चू सिंह 27 अप्रैल को अपने बेटे अमित की बारात लेकर इकबालपुर स्थित इंद्रवती फार्म हाउस पहुंचे थे। अमित का विवाह राजेन्द्र सिंह की पुत्री किरण के साथ तय था। बताया गया है कि रात करीब 11:30 बजे डीजे को लेकर कुछ बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई थी। यह भी पढ़ें- दावत में शामिल महिला को मारपीट कर घायल किया मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दि...