मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- हाईवे पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया, सेल्समैनों व एक युवक को हथियारों से आंतकित करते हुए हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर तिराहा पर स्थित बदरी केदार फिलिंग स्टेशन के मैनेजर सुरेन्द्र प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार देर रात में सवा तीन बजें के लगभग काली स्कार्पियो आधा दर्जन से बदमाश पहुंचे, यह भी पढ़ें- तीन जिलों में स्कार्पियो गैंग ने तीन पेट्रोल पंप लूटेपेट्रोल पंप की लूट बदमाशों ने सेल्समैन आर्यन, सुरक्षा गार्ड प्रवेश शर्मा को गन प्वाइंट पर ले लिया, बदमाशों ने कार में 446 रुपये का डीजल भरवाया और गार्ड से 18 हजार रुपये छीन लिए और महरायपुर निवासी ग्राहक सुनील पुत्र विजयपाल से भी 1500 रुपये...