गंगापार, मार्च 6 -- छोटी बहन संग खरीदारी के लिए बाजार गयी युवती का कार सवार बदमाश छोटी बहन को धक्का देकर गिराने के बाद युवती का मुंह दबाकर कार में लादकर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े अपहरण कर फरार हो गये। घटना के बाद इस निरंकुशता से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसीपी मेजा के समझाने पर कुछ देर के लिए जाम हटा, लेकिन पुनः दोबारा किया गया जाम तब हटा, जब क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में आठ घंटे के अंदर किशोरी की सकुशल बरामदगी और बदमाशों के गिरफ्तारी का एसीपी मेजा ने आश्वासन दिया। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत चौकठा लक्षन गाँव निवासी सूर्य नारायण यादव ने एसीपी मेजा को तहरीर दी कि उनकी बेटी पुष्पा उम्र लगभग बीस वर्ष अपनी छोटी बहन रुपा 12 वर्ष के साथ शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मेजा थाना क्षेत्र के सोनाई गाँव से ...