कार सवार बदमाशों ने दुकानदार गोली मारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। साहेबगंज पथ पर जगजीवन बाबू चौक के समीप शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने पान दुकानदार राजेश साह (40) को गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगी है। वे दरवाजे पर टहल रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश साहेबगंज की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महमदपुर बलमी (जगदीशपुर कुशाही) निवासी राजेश साह को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि राजेश को बाएं हाथ में गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि राजेश साह भोजन करने के बाद दरवाजे पर टहल रहे थे, तभी महमदपुर बलमी एनएच 27 चौक की ओर से एक कार रुकी और राजेश साह को गोली मार दी। थानेदार संजीव कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.