वाराणसी, अप्रैल 15 -- लोहता (वाराणसी)। सभईपुर रिंग रोड फेज दो पर मंगलवार भोर में कार सवार चार बदमाशों ने अंडर पास के निकट ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर पत्थर मारकर केबिन का शीशा तोड़ दिया। जबरदस्ती ट्रेलर रोककर ड्राइवर से 30 हजार रुपये छीनकर भाग गए। चालक ने सूचना अकेलवा पुलिस चौकी पर सूचना दी। चालक अंबेडकर नगर के बलुआ बहादुरपुर निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेलर लेकर डेहरी जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...