कार सवार बदमाशों ने चाकू लगाकर युवक को लूटा, रिपोर्ट
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित खानपुर मऊ के पास कार सवार बदमाशों ने गले पर चाकू रखकर युवक से लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर सौंपा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।मलिहाबाद के दरियापुर निवासी मूलचंद्र ने बताया कि 31 मई की रात वे करीब 8:30 बजे बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे। रास्ते में खानपुर मऊ स्थित पानी की टंकी के पास एक कार ने ओवरटेक कर रोका। कार से उतरे दो बदमाशों ने मूलचन्द्र की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर धमकाया। उसके बाद मोबाइल, पर्स व गाड़ी की चाबी लूटकर फरार हो गए।किसी तरह घर पहुंचे पीड़ित ने आपबीती परिजनों को बतायी। उसके बाद शिकायत करने मलिहाबाद कोतवाली गया। वहां घटनास्थल काकोरी बताकर भेज दिया गया। पीड़ित ने काकोरी पुलिस को कार का नंबर सौंपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.