जौनपुर, मार्च 13 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से बुधवार की सुबह वैन सवार बदमाशों ने एक किशोर का अपहरण कर लिया था। लगभग दस घंटे बाद उसे पूरा मुकुन्द गांव स्थित एक मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सकुशल छोड़ दिया। पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है।महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी हौंसिला प्रसाद गुप्त का 16 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अजीत मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे ई-रिक्शा से अपनी मौसी सुशीला पत्नी ठाकुर प्रसाद गुप्त निवासी बदलापुर (कस्बा ) के यहां कुछ जरुरी सामान लेने जा रहा था। वह माधुरी पैलेस के सामने ई- रिक्शा से उतरने के बाद बदलापुर क्रासिंग के पास ही लघुशंका करने लगा। इसी बीच वैन सवार कुछ लोग पीछे से आये और अजीत को पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.