बाराबंकी, मई 4 -- देवा शरीफ। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कार से घूम-घूम कर चोरी करने वाले बदमाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इन कार सवार बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। देवा कोतवाली के ग्राम बबुरी गांव निवासी मुबीन के ई रिक्शा की चार बैटरियां कार सवार बदमाश उठा ले गए। मुबीन द्वारा देवा कोतवाली में शिकायती पत्र देने और सीसी कैमरे की फोटो वायरल होने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। मुबीन का कहना है बदमाश कार से आए थे और बैटरी चोरी करके ले गए। सीसीटीवी में कार साफ-साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक कार का पता नहीं लगा पाई। बाबुरी गांव के शकील का कहना है उनकी पिकअप गाड़ी के स्टेपनी और टायर भी यही कार सवार बदमाश चुरा ले गए थे। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.