कार सवार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
बुलंदशहर, मई 15 -- पुरानी रंजिश को लेकर किसी काम से ककोड़ आ रहे धनौरा निवासी युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। कार सवार युवक बाल बाल बच गया। आरोपी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। धनौरा निवासी जीतू पुत्र धर्मपाल शुक्रवार दोपहर कार से किसी काम से ककोड़ आ रहा था। सैनी चौक के नजदीक मार्केट के आगे कार खड़ी कर कार में बैठा हुआ था। तभी बाईक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार के अगले पहिए में मारी। जबकि दो से तीन गोलियां आगे के शीशे को चकनाचूर करती हुई पार निकल गई। फायरिंग में जीतू बाल बाल बचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर जांच पड़ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.