लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ,संवाददाता।कमता चौराहे पर रांग साइड में कार दौड़ाने पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोकी। इस पर कार सवार चालक ने खुद को विधायक का करीबी बताकर सिपाही को धमकाया। विरोध करने पर एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। हाथापाई देख पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।यातायात पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वेद प्रकाश 3 अप्रैल को उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, सिपाही करन सरोज, सुनील कुमार और टीएसआई इलम सिंह के साथ कमता चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में थे। सुबह करीब आठ बजे रांग साइड से एक कार आ रही थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने कार रुकवा ली। सिपाही करन सरोज ने गलत दिशा से आने की वजह पूछी। इस पर कार चालक शिवांशु तिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.